Sunday, 16 August 2015

ज़िन्दगी की तीन पत्ती

ज़िन्दगी की तीन पत्ती आओ खेलें
'ऊँ साईं राम' की बूटी डालें

खेल में अब हार क्या और जीत कैसी
जिसने जैसी बाज़ी खेली उसकी वैसी

जीतनी है जंग तो पत्ते लगाना सीख
पाल ले कोई हुनर, न देगा कोई भीख

कैसा अजब ये रस्ता है

कैसा अजब ये रस्ता है
मिल जाए तो सस्ता है

चलने वाले को तरस्ता है
सुनते हैं हर जगह वो बसता है

खुद को खोना पड़ता है
खो जाओ तो मिलता है
इंसान क्यों फिर दुनिया में फँसता है

जो चलता है वो हँसता है
रुकते ही शिकंजा कसता है

जन्नत का सज़ायाफ़्ता है
ख़ुदाओं से वाबस्ता है

Wednesday, 24 June 2015

इस क़दर बेज़ार हैं

इस क़दर बेज़ार हैं इंसान से 'जुर्'अत'
ख़ुदाया अब मुझे अगले जनम इंसान मत करना

जानवर कर दे भले ही ख़्वार तू कर दे
गुज़ारिश है मुझे इंसान अब भगवान मत करना

जो माने इल्तिजा मेरी तो इक मामूली चाहत है
शजर कर दे या कर दे फूल, घर गुलदान मत करना

Tuesday, 19 May 2015

ख़ुदी को कर ख़ुदा-हाफ़िज़

ख़ुदी को कर ख़ुदा-हाफ़िज़, मुहाफ़िज़ है ख़ुदा तेरा
पेश-ख़िद् मत जान कर, फिर ख़्वार हो या संगसार


Tuesday, 5 May 2015

वक़्त है कम और काम बहुत है

वक़्त है कम और काम बहुत है
जीवन में जंजाल बहुत है

खुशियाँ तो खरीदी मण्डी में
जाने क्यों पर दाम बहुत है

ऊपर वाले नीचे आ
देख यहाँ पर धाम बहुत हैं

क्या मैं भी अब कर लूँ सौदा
अना का बिकना आम बहुत है

ज़ख़्म तो आप ही भर जाएंगे
वक़्त यहाँ बलवान बहुत है

नौकरशाही जान की दुश्मन
कहने को आराम बहुत है

झूठ को सच और सच को झूठ
बोलो तो फिर माल बहुत है

कह न देना दिल की बातें
दीवारों के कान बहुत हैं

हार के क्यों बैठूँ मैं, बताओ
अभी तो मुझ में जान बहुत है

मस्ती का सामान बहुत है
जीवन की अब शाम बहुत है

#जुर्अत