Wednesday, 20 June 2018

भटकने की चाहत है

भटकने की चाहत है, चल चलें ?
वो क्या कहते हैं - आवारगी ?

कठपुतली से नाच रहे हैं, क्या करें ?
वो क्या कहते हैं - बेचारगी ?

जूनून-ओ-होश गम हैं, फ़िर ?
वो क्या कहते हैं - दीवानगी ?

दिल भर गया है दुनिया से, डाल दें ?
वो क्या कहते हैं - रवानगी ?

सब की सुनने का हासिल है, और क्या ?
वो क्या कहते हैं - नाराज़गी ?

कुछ भी लिखता है 'जुर्रत', तो ?
वो क्या कहते हैं - बेहूदगी ?

जो सोचा पाया है, फ़िर भी है ?
वो क्या कहते हैं - तिश्नगी ?

जीना इसी का नाम है, वो तो है ?
वो क्या कहते हैं - ज़िन्दगी ? 

Tuesday, 19 June 2018

ई-वे बिल

"ये ट्रक आगे नहीं जायेगा ! किसका है ? ई-वे बिल दिखाइए ?"
"जी ? मेरा है ! ई-वे बिल तो नहीं है !"
"नहीं है ? आप जानते हैं ई-वे बिल के बिना ट्रक की आवाजाही मुमकिन नहीं है ! क्या सामान है ?"
"जनाब !....... हुज़ूर.. कुछ ख़याल हैं मेरे ...... "एक्सपोर्ट" के लिए ले जा रहा हूँ ...कागज़ पर "
"आई जी एस टी भरा है इन पर ......या वो भी नहीं है ?"
.......................
.......................
.......................
.......................
"उठिए, दफ्तर नहीं जाना क्या ?"
"और हाँ, जाने से पहले प्लम्बर को फ़ोन कर देना, बाहर का नल लीक हो रहा है !"
"और पौधों को पानी भी दे देना, पुदीना सूख रहा है !"
........
- आँखें मलते हुए मैं उठा ...... सरसरी नज़र से अखबार देखा !

-कल रात सड़क पर कुछ खयालों ने दम तोड़ दिया ! "पेरिशेबल गुड्स" थे !

सोचता हूँ कुछ ले दे के माल छुड़ा लिया होता !

Tuesday, 21 March 2017

Beware if you wanna wear your emotions on the sleeve.. Fake it.. Dress it up.. 

Monday, 30 January 2017

नज़र धुंधलाए ज़माना हुआ है
ख़्वाब अब भी एच डी नज़र आ रहे हैं
ग़लती ये मैं कब से करने लगा
नौकरी से 'जुर'रत' दिल लगाने लगा