Monday, 9 November 2015

अब तो ये जान

अब तो ये जान ले ले कोई,
दिला दे निजात जीवन से कोई

सेक लग सकता है ! सावधान
ज़ेहन में आग लगी है कोई

सर दर्द बदन दर्द बहुत हुआ,
अब तो गला ही दबा दे कोई

इम्तिहान बस, और मादा नहीं
अब तो मुआफ़ ही न कर दे कोई

Tuesday, 1 September 2015

लिखता रहा

लिखता रहा दिल का कहा, जब भी ह्रदय विचलित हुआ
फिर भी शायद सब से बेहतर काम चुप रह के किया

गुस्सा जो निकला, ज़हर का प्याला समझ के पी गया
प्यास फिर भी न बुझी तो पानी में कंकड़ जड़ दिया

Friday, 28 August 2015

अन्दरूनी कश्मकश

अन्दरूनी कश्मकश में हाल ऐसा है कि 'जुर्अत'
सर झुकाओ तो ही पाओ जान की अब अमान बस

सुर्ख़ है मस्तक धरा का खून की होली के बाद
भगवे हरे के दरमियाँ चाहत सफ़ेदी की है बस

जहां से उठा ले

जहां से उठा ले या गोदी उठा ले
महर होगी मौला मेरे ग़म उठा ले