Saturday, 9 April 2016

बोलें तो कहते हो कि सुन

बोलें तो कहते हो कि सुन
सुनते हैं तो कहो कि बोल

मुंह खोलें तो कहो कि चुप
चुप हैं तो कहते हो बोल

लफ्ज़ तो कड़वे ही कहने हैं
लहज़े में मिस्री तो घोल

क्या खोना और क्या पाना है
कभी तो फ़ुर्सत से तू तोल

शाम हुई मयखाने चल
नासेह की अब खुलेगी पोल

लम्बी रेस का घोड़ा हो जा
दुनिया है ये बिलकुल गोल

दिल की बात रहे दिल में
जज़्बातों का कुछ नहीं मोल

ख़ुदा मान ले उसको तू
जिसके गले में होगा ढोल

Tuesday, 5 April 2016

बेवकूफ़

बेवकूफ़ @dogtired1
पिछले 22 सालों से लगातार बिना नागा ज़िन्दगी के 8 घंटे सरकार को लगान स्वरुप दे रहा हूँ . लगान क्या - चाकरी है,  न कोई  लाग लपेट और न ही फल की इच्छा.  शाम 6 बजे दफ़्तर से निकलते ही  अंतर्मन का  सूर्योदय होता है. न तीन में न तेरह में, न दुनियादारी की परवाह, न ऊंचा उड़ने की ख्वाहिश. न ग़लत सोचा न बुरा किया. ज़िन्दगी की दौड़ में पैदल मैं भी शुमार हूँ. लेकिन अपने आस-पास लोगों की रफ़्तार से डरता हूँ क्योंकि लोग समझाते हैं – बेवकूफ़ी न कर, बहती गंगा में हाथ धो ले.

बेवकूफ़ हूँ या बेवकूफ़ी कर लूँ. 

Monday, 29 February 2016

सर चढ़ के ज़हर घोल, बोल रहा है सफ़्फ़ाक
शातिर का शर्मनाक सबब बेज़ुबान है

Tuesday, 23 February 2016

आज फिर खुद से मूलाकात हो गई

आज फिर ख़ुद से मूलाकात हो गई,
खिली धूप में फिर बरसात हो गई

एक छोटा-सा सच बोल बैठा,
जाने क्यों दिन में रात हो गई

अंधे ने रेवड़ी क्या खूब बाँटी,
वज़ीर ले कर भी मात हो गई

इज़हारे-तमन्ना और क्या करता,
आँखों-आँखों में मात हो गई

ये दुनिया है दुनिया 'जुरअत' मियाँ
जहाँ आँखें बंद की घात हो गई

Monday, 9 November 2015

न लिख दूँ कुछ कि फिर अफ़सोस हो
कलम काग़ज मेरे सब छीन लो

सिपाही जंग में माहिर तो है
अदू पर वार का निर्णय तो हो