Monday, 16 December 2019

गिरते हैं शहसवार

गिरते हैं शह-सवार ही मैदान-ए-जंग में
वो तिफ़्ल क्या गिरे जो, गिरे हुए ही हैं 

Wednesday, 10 April 2019

ज़हर पीना है तो पी लेंगे ख़ुशी से हम मगर

ज़हर पीना है तो पी लेंगे ख़ुशी से हम मगर
ज़हर पी कर मुस्कराएं भी ये क्या दस्तूर है 

Direction Panel

Intazaamiya committee ke member ke ruup mein main bhi idhar se udhar daud bhaag mein laga tha... jaise meri beti ki shaadi ho aur kahin koi kami na rah jaaye..

: Arre Bhutani.. Idhar Direction panel kyon nahin hai ? Dekho ye Hall No. 4 se kuchh log galati se idhar aa ke baith jaate hain..

: Sir, main dekhta hun... kah kar main Event Manager se baat karne ke liye badh gaya..aur direction panel ka intazaam hone tak kuchh der ke liye ek aadmi ki duty laga di gate per..

.......
.......
'Itne saare Direction Panel kahan se aayenge.. pata nahin log aisi direction mein kyon chal pade hain..

साफ़ करते रहते हैं

साफ़ करते रहते हैं
कभी आँगन
कभी आईना
कभी घर का आसमान
रिश्तो'न पे जमी गर्द भी कभी 'वैक्यूम क्लीन' करो न 

रंग इतने चटख हैं आज-कल

रंग इतने चटख हैं आज-कल,
कि बीनाई खतरे में है आज-कल

जो, मैं नहीं हूँ, तो फ़िर क्यों
वोही बनाने पे तुली है दुनिया आज-कल

कब तक यस-सर यस-सर करें
पैर का अंगूठा बहुत याद आ रहा है आज-कल

कहते हैं दुनिया हसीन  ख्व़ाब है दीवाने का
मेरी क्यों 'नाईटमेयर' हुई जाती है आज-कल

'ह्यूमन बोम्ब' नज़र आते हैं सब
जिसे देखो फटने को तैयार है आज-कल

सोने के बाद और नींद आने  से पहले
ज़िन्दगी कितनी बदल गई है आज-कल

बहलाते- बहलाते यहाँ तक आया था
बहलाया जाने लगा हूँ आज-कल

'सर्वाइवल ऑफ़ दी फिट्टेस्ट' कुछ ज्यादा ही हो गया है
ज़िन्दगी की गाडी 'रिज़र्व' में आ गई है आज-कल

'मीटर और नो मीटर' 'आई गिव अ डैम'
ऐसा -सा कुछ हाल है आज-कल