Monday, 29 February 2016

सर चढ़ के ज़हर घोल, बोल रहा है सफ़्फ़ाक
शातिर का शर्मनाक सबब बेज़ुबान है

Tuesday, 23 February 2016

आज फिर खुद से मूलाकात हो गई

आज फिर ख़ुद से मूलाकात हो गई,
खिली धूप में फिर बरसात हो गई

एक छोटा-सा सच बोल बैठा,
जाने क्यों दिन में रात हो गई

अंधे ने रेवड़ी क्या खूब बाँटी,
वज़ीर ले कर भी मात हो गई

इज़हारे-तमन्ना और क्या करता,
आँखों-आँखों में मात हो गई

ये दुनिया है दुनिया 'जुरअत' मियाँ
जहाँ आँखें बंद की घात हो गई

Monday, 9 November 2015

न लिख दूँ कुछ कि फिर अफ़सोस हो
कलम काग़ज मेरे सब छीन लो

सिपाही जंग में माहिर तो है
अदू पर वार का निर्णय तो हो

अब तो ये जान

अब तो ये जान ले ले कोई,
दिला दे निजात जीवन से कोई

सेक लग सकता है ! सावधान
ज़ेहन में आग लगी है कोई

सर दर्द बदन दर्द बहुत हुआ,
अब तो गला ही दबा दे कोई

इम्तिहान बस, और मादा नहीं
अब तो मुआफ़ ही न कर दे कोई

Tuesday, 1 September 2015

लिखता रहा

लिखता रहा दिल का कहा, जब भी ह्रदय विचलित हुआ
फिर भी शायद सब से बेहतर काम चुप रह के किया

गुस्सा जो निकला, ज़हर का प्याला समझ के पी गया
प्यास फिर भी न बुझी तो पानी में कंकड़ जड़ दिया